उत्तर प्रदेशमहाराजगंजशिक्षा

पीएस एम पीजी कॉलेज में वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज।

परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज आनन्दनगर में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक भारतीय ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने वाल्मीकि जी को आदि कवि बताते हुए उनके साहित्यिक और सांस्कृतिक योगदान पर प्रकाश डाला।कॉलेज के कार्यालय अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने वाल्मीकि समुदाय की आस्था और परंपराओं की जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन विज्ञान संकायाध्यक्ष केपी सिंह ने किया।इस अवसर पर संजय शर्मा, डॉ मुरलीधर जायसवाल,अश्वनी सिंह,जमुना निषाद, अजय पांडेय, राजेश सिंह, घनश्याम सिंह, रक्षा, बैजनाथ चौरसिया, सुरेश यादव समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!