ब्रेकिंग न्यूज़

बेमतलब साबित हो रहे आर आर सी सेंटर, स्वच्छता पर ग्रहण।

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ब्लाक के दर्जन आर आर सी सेंटर का निर्माण अधर में।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज।

महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर ब्लाक अंतर्गत कूड़ा निस्तारण के लिए लाखों रुपए की लागत से बन रहे आर आर सी सेंटर बेमतलब साबित हो रहे हैं । विभागीय लापरवाही से इनका संचालन शुरू नहीं हो सका है। जिस से ठोस व गीले कचरे का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। विकास खण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।इन गांवों के लिए कूड़ा उठाने के लिए 1लाख 65 हजार रुपए के बजट का घर घर कूड़ा उठाने के लिए ई रिक्शा की खरीद भी हो चुकी है। लेकिन आधे से अधिक आर आर सी सेंटरों पर ताले लटक रहे हैं तो कुछ अधूरे पड़े हैं। वहीं विशुनपुर फुलवरिया का आर आर सी सेंटर बनते ही धंस गया। सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में है और अभी तक इस निर्माण कार्य में भुगतान नहीं किया गया है। इस संबंध में एडीओ पंचायत दिनेश कुमार पाठक का कहना है कि बड़हरा शिवनाथ व चैनपुर में दो निर्माणाधीन है बाकी 94 ग्राम पंचायतों में सुचारू रूप से चालू है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!