राष्ट्रीय स्वयं सेवक के जवानों ने संगठन की एकता और शक्ति का किया प्रदर्शन।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्द नगर (फरेंदा) महाराजगंज।
फरेंदा तहसील के उपनगर कोल्हुई में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भव्य तरीके से विजयादशमी उत्सव मनाया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने एक पथ यात्रा का आयोजन किया, जिसमें संगठन की एकता और शक्ति का प्रदर्शन किया गया। यह उत्सव संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
स्वयंसेवको ने संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्वयंसेवकों ने उनके बताए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा ली। पथ संचलन बृजमनगंज मार्ग से अनुशासित तरीके से प्रारंभ हुआ। जिसमे सैकड़ों स्वयंसेवकों ने कस्बे का दौरा किया, जिससे संगठन की एकजुटता और शक्ति का संदेश दिया गया। भ्रमण के दौरान स्वयंसेवको पर कस्बे के लोगो ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनुज सिंह सहित भारी मात्रा में पीएससी , स्थानीय पुलिस बल एवं फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद रही। इस मौके पर पूर्व भाजपा विधायक बजरंग बहादुर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीराम जायसवाल ,मधुर सिंह, सूर्यवीर सिंह, राममिलन जायसवाल , राहुल सिंह अनिल मिश्रा, बिल्लू सिंह, प्रदीप पांडेय, शशांक चौबे, बृजेश , रवि सहित आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी पूर्णसमर्पित मन से सहभागिता निभाई।



