उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

प्रशासन की मौजूदगी में निकाला गया दफनाया हुआ शव।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर जंगल गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब 5 दिन पूर्व दफनाए गए एक बच्चे का शव प्रशासन की निगरानी में बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान भीमसेन गौतम के 9 वर्षीय पुत्र महेन्द्र गौतम के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि महेंद्र को 8 अक्टूबर को वायरल बुखार हुई थी। इलाज के लिए परिजन उसे पास के एक मेडिकल स्टोर पर ले गए, जहां उसे दवा दी गई और एक इंजेक्शन भी लगाया गया। उसी रात बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर उसे दफना दिया।हालांकि, इस घटना पर संदेह जताते हुए मृतक के पिता भीमसेन गौतम ने 13 अक्टूबर को थाने में तहरीर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद प्रशासन की मौजूदगी में सोमवार को शव को मिट्टी से निकाला गया।शव को निकलवाने में फरेंदा नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल, उप निरीक्षक संदीप यादव, रवि प्रकाश गुप्ता, कांस्टेबल अरविंद कुमार, बहादुर यादव, तथा लेखपाल वेदप्रकाश की उपस्थिति में दफन की गई शव को निकाला गया।पुरंदरपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार राय ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!