ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों में शोक।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज ।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहड़ा रेलवे स्टेशन के पूरब तरफ बुधवार की सुबह एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू हुई। मृतक की पहचान इंद्रजीत निवासी आजाद नगर मुरदहिया वार्ड नंबर छह, उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में हुई है। पहचान कराने में पुलिस को काफी समस्या हुई। मृतक काला मटमैला जींस, सफेद छींटदार शर्ट, लाल अंडरवियर पहने था। गले में काला ताबीज लटका हुआ था।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पहले पहचान कराने की कोशिश की। तुरन्त शिनाख्त नहीं हो सकी बाद में स्थानीय लोगों के पहुंचने पर शव की पहचान हो सकी।
थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि युवक की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसकी पहचान इंद्रजीत निवासी वार्ड नंबर छह आजाद नगर मुरदहिया के रूप में हुई है।



