उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

परतावल की बड़ी नहर में घड़ियाल दिखने से ग्रामीणों में दहशत।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।

थाना क्षेत्र श्यामदेउरवा के नगर पंचायत परतावल में सोमवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब छातीराम बड़ी नहर में एक घड़ियाल दिखाई दिया। यह नहर परतावल–महराजगंज मुख्य मार्ग के किनारे नारायणी नदी से निकली हुई शाखा है।

प्राप्त सूचना के अनुसार, शाम लगभग चार बजे कुछ राहगीरों ने नहर में घड़ियाल को रेंगते हुए देखा तो अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल डायल 112 को दी। सूचना पाकर पुलिस व चौकी इंचार्ज परतावल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।नहर में इस समय पानी काफी कम है, ऐसे में घड़ियाल का दिखाई देना ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बन गया है। सुखी नहर में घड़ियाल के इधर-उधर रेंगने से आस-पास के लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने वन विभाग को मामले की जानकारी दे दी है। फिलहाल स्थानीय लोग नहर के पास जाने से बच रहे हैं और प्रशासन सतर्कता के साथ नजर बनाए हुए है।

 

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!