ब्रेकिंग न्यूज़

महाराजगंज में ब्रती महिलाओं ने दिया अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य, पुत्रों की समृद्धि एवं लम्बी आयु की गई कामना।

उमड़ा आस्था का उमड़ा जनसैलाब।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज।

महराजगंज में सदर पनियरा फरेंदा नौतनवा निचलौल तहसीलों के छोटे छोटे चौराहों पर लोक आस्था के महापर्व छठ पर सोमवार को व्रती महिलाओं ने पूरे श्रद्धा भाव से डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। फरेंदा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों दुर्गा मंदिर मानसरोवर, प्रेम पोखरा, बनकटी, बाजारडीह, उदितपुर, मनिकौरा, हरमंदिर खुर्द सहित अन्य स्थानों पर छठ व्रतियों ने सूप में फल, मिठाई और प्रसाद की सामग्री सजाकर सूर्य देव को नमन किया तथा अपने पुत्रों एवं परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। व्रतियों ने जल में दीप प्रवाहित कर अद्भुत आस्था का दृश्य प्रस्तुत किया। दुर्गा मंदिर मानसरोवर परिसर में पूर्व चेयरमैन राजेश जायसवाल ने व्रतियों पर फूल वर्षा कर सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। फरेंदा एसडीएम शैलेंद्र गौतम, सीओ अनिरुद्ध कुमार, कोतवाल प्रशांत पाठक, चौकी प्रभारी गंगाराम यादव समेत भारी संख्या में पुलिस बल विभिन्न घाटों पर तैनात रहे, जिससे श्रद्धालुओं ने शांति व सुव्यवस्था के बीच पूजा-अर्चना संपन्न की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!