उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
महाराजगंज में एक ही दिन ढाई सौ पुलिस कर्मियों के तबादले।
पुलिस अधीक्षक ने सूची की जारी।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।
महराजगंज जनपद में मंगलवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने एक ही झटके में करीब 250 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया। इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, तबादले की इस सूची में जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और शाखाओं में तैनात आरक्षी, मुख्य आरक्षी, हेड कांस्टेबल और दरोगा स्तर के अधिकारियों को शामिल किया गया है। जिससे लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मियों को अब नई जिम्मेदारियां वहन करनी पड़ेगी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस व्यवस्था को चाक चौबंद करने के उद्देश्य से इतने बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है।



