उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पी एस एम में धूमधाम से मनी पटेल जी की जयंती।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज।

परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज आनन्दनगर में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय एवं शिक्षा संकाय प्रभारी राम नगीना सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। बीएड विभाग की छात्राध्यापिकाओं ने स्वागत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

एनसीसी प्रमुख डॉ. संजय शर्मा ने कैडेट्स के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ का आयोजन कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. भारतीय ने सरदार पटेल के योगदान और राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. यशवंत सिंह ने बताया कि इस दिवस का उद्देश्य नागरिकों में एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुरलीधर जायसवाल ने किया।

अंत में एनसीसी कैडेट्स एवं बीएड विभाग के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली, जो परशुरामपुर, कटलाहवा, माधवपुर और मथुरानगर मार्ग से गुजरी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!