गो तस्करी का आरोपी युवक पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
कट्टा कारतूस बरामद

स्वाभिमान जागरण संवाददाता मईल। स्थानीय पुलिस ने इटहुरा हजाम के समीप गो तस्करी के आरोपी को धर दबोचा। उसके पास एक कट्टा और कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार युवक लार थाना क्षेत्र के मंग रैचा का निवासी है।पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना मईल पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 219/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम में प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त राजेश यादव उर्फ पुलपुल यादव पुत्र स्व0 राम नारायण यादव निवासी मगरईचा थाना लार जनपद देवरिया को आज दिनांक 02.11.2025 को कुण्डौली सलेमपुर मार्ग पर इटउरा मोड़ हजाम तिराहा के पास से मुठभेड़ में गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 01 देशी तमन्चा 315 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद बरामद किया गया। बरामद असलहे को कब्जा पुलिस में लेते हुए गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मईल पर मु0अ0सं0 265/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 225/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम व 109(1),303(2),317(2) बीएनएस थाना भाटपाररानी जनपद देवरिया
2.मु0अ0सं0 119/2023 धारा 323,353,427 भादवि थाना लार जनपद देवरिया
3.मु0अ0सं0 164/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम थाना भाटपाररानी जनपद देवरिया
4.मु0अ0सं0 23/2025 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर अधिनियम थाना मईल जनपद देवरिया
5.मु0अ0सं0 219/2025 धारा धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम थाना मईल जनपद देवरिया
6.मु0अ0सं0 265/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना मईल जनपद देवरिया।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1.प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश सिंह थाना मईल जनपद देवरिया
2.व0उ0नि0 श्री महेन्द्र यादव थाना मईल जनपद देवरिया
3.हे0का0 सूर्यकान्त सिंह थाना मईल जनपद देवरिया
4.का0 सन्तोष यादव थाना मईल जनपद देवरिया
5.का0 रामसुधार यादव थाना मईल जनपद देवरिया
6.का0 कमलेश यादव थाना मईल



