उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

अज्ञात कारणों से लगी आग, एक पशु की मौत, दो घायल, एक व्यक्ति भी झुलसा।

पशु एंबुलेंस से पशुओं को चिकित्सालय भेजा गया।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

बृजमनगंज के कवलपुर ग्राम सभा के टोला कुकुरहवा में बुधवार तड़के 4 बजे भोर एक झोपड़ी में आग लग गई। इस घटना में एक बकरी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बकरी और एक भैंस गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, कवलपुर टोला कुकुरहवा निवासी शिव शंकर पुत्र मोतीलाल अपनी झोपड़ी में पशुओं के साथ रहते थे। आग बुझाने में शिव शंकर का छोटा बेटा भी जल गया। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि जनार्दन यादव ने तत्काल पशु एंबुलेंस 1962 पर फोन किया। घायल पशुओं को इलाज के लिए पशु अस्पताल ले जाया गया है।
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आग अज्ञात कारणों से लगी है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!