फतेहपुरब्रेकिंग न्यूज़

नगर पंचायत सभागार में एसआईआर कार्यशाला सम्पन्न

मतदाता गहन पुनरीक्षण पर हुई चर्चा

खखरेरु। फतेहपुर:- भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पंचायत के सभागार में विधानसभा स्तर का मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान SIR की कार्यशाला संपन्न हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय रहीं और अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान ने किया। पाठशाला में उपस्थित सभी बूथ अध्यक्ष,बूथ प्रभारी,सेक्टर प्रमुख और मंडल पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रंजना उपाध्याय ने बताया कि SIR के बाद तैयार मतदाता सूची ही विधानसभा चुनाव का मुख्य आधार बनेगी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर प्रत्येक पदाधिकारी कार्यकर्ता 18 वर्ष की आयु पूरा कर चुके सभी को मतदाता सूची में जुड़वाने का काम करेंगे। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि सरदार पटेल जी की 150वीं जयंती पर पैदल यात्रा निकालनी है जिसे सफल बनाने के लिए अपील किया। मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण में सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्य करें।
इस दौरान ब्लाक प्रमुख हंसवा विकास पासवान,चेयरमैन ज्ञान चंद्र केशरवानी, गीता सिंह,रेखा सरोज,आदित्य त्रिवेदी,गया पाल,शुभम सिंह,आशीष त्रिपाठी समेत भाजपाई मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!