बहू बेटी सम्मेलन में महिलाओं को किया गया जागरूक।
छेड़छाड़ हत्या दुष्कर्म जैसे अपराधों से लड़ने के लिए किया जागरूकता अभियान।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज।
महराजगंज जनपद में बहू बेटी सम्मेलन के लिए पुरंदरपुर थाना पुलिस की ओर से महिलाओं को जागरूक किया गया। महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक नेहा कुमारी, महिला कांस्टेबल खुशबू पांडे मिशन शक्ति टीम ने पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खालिक गढ़ टोला सोनराडीह में चौपाल शैली में संवाद आयोजित कर महिलाओं को जागरूक कर सरकारी योजनाओं आत्मरक्षा, तकनीक हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 102, 1076 की जानकारी दी गई । इसके अलावा दहेज उत्पीड़न व हत्या छेड़छाड़ दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों के विषय पर विस्तृत जानकारी दी। महिला सब इंस्पेक्टर नेहा कुमारी ने बताया कि महिलाओं को निडर होकर अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने एवं अपनी बात खुलकर रखने के लिए प्रेरित किया गया । वहीं गांव की महिला प्रधान गायत्री साहनी ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, विधवा पेंशन, कन्या योजना, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, किशोरी शक्ति योजना समेत दर्जनों ऐसी योजनाएं हैं। इस दौरान महिलाओं छात्राओं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं आशा बहुओं ने उत्साह पूर्ण भागीदारी की।



