उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

मोगलहा से बरामद बालिका हुई थी मुंबई से अपहृत।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्द नगर महाराजगंज

महाराष्ट्र पुलिस ने कोल्हुई थाना क्षेत्र के मोगलहा से मुंबई से अपहृत नाबालिग बालिका को बरामद किया है।जानकारी के अनुसार मोगलहा का युवक मुन्ना रोजी रोटी के सिलसिले में मुंबई गया हुआ था, इसी दौरान एक बालिका को अपने झांसे में फंसा कर फरार हो गया था। करीब एक सप्ताह पूर्व युवक बालिका को लेकर अपने घर चला आया।मामले में बालिका के घर वालो ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। महाराष्ट्र पुलिस बुधवार को कोल्हुई पुलिस की मदद से आरोपित युवक के घर पहुच गयी। लड़की तो घर पर मिल गयी लेकिन युवक घर पर मौजूद नही था। लड़की को बरामद कर पुलिस अपने साथ लेकर मुंबई चली गयी। थनाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस लड़की को बरामद कर अपने साथ लेकर वापस मुम्बई चली गयी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!