अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पांच किसानों पर अपराध दर्ज, कटे धान के डंठल जला रहे थे।

इसके पहले जिलाधिकारी महाराजगंज ने दी थी चेतावनी।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

महाराजगंज के थाना बृजमनगंज क्षेत्र में पराली जलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि 14 नवंबर 2025 को क्षेत्र में भिन्न-भिन्न जगहों पर पराली जलाने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया जिनके नाम इस प्रकार हैं
रामनिवास 57 वर्ष पुत्र घिसियावन, निवासी शाहाबाद टोला देबलासपुर। पशुपति चौरसिया 30 वर्ष पुत्र सुग्रीव चौरसिया, निवासी शाहाबाद टोला अवधनगर। हरीन्द्र देव 58 वर्ष पुत्र पतिलाल, निवासी शाहाबाद टोला देबलासपुर हरिराम 58 वर्ष पुत्र स्वर्गीय अधारे, निवासी घरनामपुर। अमन चौरसिया 31 वर्ष पुत्र दुर्गा प्रसाद, निवासी शाहाबाद टोला देबलासपुर।
इन व्यक्तियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

इस तरह के मामलों में प्रशासन सख्ती से निपट रहा है, इसके पहले भी महराजगंज में कई किसानों के विरुद्ध पराली जलाने के कारण मुकदमा दर्ज हो चुका है। इसी तरह कैथल जिले में जहां पराली जलाने के मामले में दर्जन भर किसानों को गिरफ्तार किया गया था और सैकड़ों किसानों की जमीन रेड एंट्री में दर्ज की गई है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!