देवरियाब्रेकिंग न्यूज़
इंटरनेट मीडिया पर हुई शिकायत, पुलिस ने बंद कराया मीट की दुकान

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया । दुर्गा पूजा के पवित्र त्यौहार पर भी लार में सड़कों के किनारे खुलेआम बकरे और मुर्गे काट कर बेचे जा रहे हैं। आवारा कुत्ते मांस के अपशिष्ट मुँह में दबा कर इधर उधर घूम रहे हैं। कुछ समाजसेवियों ने इंटरनेट मीडिया पर इसकी शिकायत की।
क़स्बा पुलिस ने इसका सज्ञान लिया और पुलिसकर्मियों ने कस्बा के लखु मोड़ पर सड़क के किनारे मांस बेच रहे चिकों को हिदायत देकर दुकाने बंद कराईं।
इस संबंध में चौकी प्रभारी कुंदन पटेल ने कहा कि मीट की दुकान बंद कराने का कोई आदेश नहीं है लेकिन पवित्रता को देखते हुए इंटरनेट मीडिया पर की गयी शिकायतों का सज्ञान लेकर दुकानदारों को मना किया गया।



