उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर डी एम और एस पी ने की समीक्षा और कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को सफल सुनिश्चित और सुचारू रूप से संपन्न करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महाराजगंज में शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल ग्राम जोगिया का संयुक्त स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम में याता यात एवं पार्किंग व्यवस्था , सुरक्षा व्यवस्था ,आगंतुकों के आने जाने की व्यवस्था, मंचीय तैयारी तथा आपातकालीन सेवा की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समृद्ध रूप से पूरी की जाए ,किसी प्रकार की कोई कमी या समस्याएं ना हों ।सभी जगह उत्कृष्ट व्यवस्था करने का निर्देश दिया कहीं किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो अन्यथा क्षम्य नहीं किया जाएगा ।इस दौरान सभी प्रमुख संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!