उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बाग में मिला वृद्ध व्यक्ति का शव, हत्या या आत्महत्या जांच जारी।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

महाराजगंज के थाना बृजमनगंज क्षेत्र के बेलसर गांव में हाईवे के बगल के बगीचे में एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला। पुलिस ने बताया कि शव के पास एक बोतल और गिलास मिला है, जिसमें फिनायल की बदबू आ रही थी। मालूम हो रहा है था कि व्यक्ति ने आत्महत्या की नीयत से विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है।

 

स्थानीय पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से एक मोबाइल और 2132 रुपये मिले हैं। मोबाइल पर बात करने पर पता चला कि मृतक का नाम मोहर निराला पुत्र रामाश्रय निवासी ग्राम परसाखाड़ थाना कोल्हुई जनपद महाराजगंज है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि मृतक के संबंध में कल गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी और परिजनों ने बताया था कि सिद्धार्थनगर दवा लाने गए थे, लेकिन अभी तक वापस नहीं आए थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!