मकर संक्रांति पर्व की तैयारी को लेकर जिला अधिकारी ने किया मंदिर का निरीक्षण।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महाराजगंज आज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने आगामी मकर संक्रांति पर्व को सुचार आयोजन हेतु चौक बाजार स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला एवं नगर प्रशासन की तैयारी को समय से पूर्ण करने के लिए निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को नगर क्षेत्र एवं मंदिर परिसर में साफ सफाई व्यवस्था को मजबूत करने का निर्देश दिया ताकि बड़ी संख्या में आने जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। उन्होंने मेले के दौरान प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने के लिए विशेष जोर दिया। श्रद्धालुओं के आवागमन एवं सुरक्षा की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने पेयजल, शौचालय ,चिकित्सा सुविधा और यातायात नियंत्रण की वैकल्पिक तैयारी को तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया साथ ही संबंधित भीड़ को देखते हुए भी सभी व्यवस्थाओं का निरंतर समीक्षा करने को कहा। निरीक्षण से पूर्व दोनों अधिकारियों ने मंदिर में पूजा अर्चना भी किया।



