उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नामांकन के दूसरे व अंतिम दिन अध्यक्ष का एक उपाध्यक्ष व मंत्री का दो दो परचा दाखिल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।
बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट फरेन्दा मे चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद नामांकन के दूसरे व अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिये प्रेम कुमार सिंह उपाध्यक्ष पद के लिये परमात्मा त्रिपाठी व विनय श्रीवास्तव मन्त्री पद के लिये अजीत मणि व उमाकांत यादव कोषाध्यक्ष पद के लिये ओंकार मौर्या पुस्तकालय के लिये बब्लू यादव सयुंक्त मन्त्री प्रशासन के लिये राकेश कुमार द्विवेदी,सयुंक्त सचिव प्रकाशन मोहम्मद अजहरुद्दीन, कनिष्ट कार्यकारणी के लिये प्रमोद कुमार चौहान व महिमा पाठक ने नामांकन किया इसके पहले नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिये प्रदीप मौर्या व कोषाध्यक्ष पद के लिये दशरथ चौरसिया ने परचा दाखिल किया था अब अध्यक्ष,उपाध्यक्ष मंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिये सीधी लड़ाई है। उक्त जानकारी चुनाव प्रभारी विनोद चंद मणि त्रिपाठी,देवता पाण्डेय,ज्वाला मणि त्रिपाठी डी.एन.मिश्र जे.पी. त्रिपाठी ने देते हुये बताया की मतदान 23 दिसंबर को तीन बजे तक व उसी दिन मतगणना व परिणाम की घोषणा होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!