अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

रास्ते में रोक कर युवक व उसके मित्र को पीटा कई पर मुकदमा दर्ज ।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

फरेंदा से कोल्हुई की तरफ जा रहे बाइक सवार को सोनाबंदी के पास रोक कर मारपीट करने के मामले ने पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद सहित कई अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।

फरेंदा थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी गोरख सहानी ने बताया कि अपने मित्र अजय के साथ सोनाबंदी के रास्ते कोल्हुई जा रहा था। सोनाबंदी के पास स्थित पुलिया पर दर्जन भर लोगों ने रोक कर बिना किसी कारण लाठी डंडे व राड से मारापीटा साथ ही बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बृजमनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी इमरान, महफूज नेपाली, अबरार, विशाल व कई अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!