उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

दुपट्टे से लटकता हुआ मिला विवाहिता का शव।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

बृजमनगंज के ग्राम पंचायत गोपालपुर के टोला शुक्ल कोटिया में मंगलवार सुबह शबाना पत्नी अजहरुद्दीन का शव उसके कमरे में दुपट्टे से लटकता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भी दी। शबाना के पति अजहरुद्दीन पूना में रहते है। सुबह देर तक शबाना कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो शबाना का शव दुपट्टे से लटकता हुआ मिला।
थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण का स्पष्ट जानकारी मिलेगी। जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!