उत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पांच दिवसीय धम्म जागरण में बुद्ध के त्याग की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज, महराजगंज।

बृजमनगंज क्षेत्र के ग्रामसभा फुलमनहां स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित पांच दिवसीय बौद्ध धम्म जागरण कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ चल रहा है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धम्म प्रवचनों का लाभ उठा रहे हैं।

धम्म जागरण में कथा वाचक आर. एल. बौद्ध ने भगवान बुद्ध के जीवन प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा राजपाठ त्यागकर करुणा, सत्य और अहिंसा के मार्ग को अपनाने की प्रेरणादायक कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि बुद्ध का त्याग मानव समाज को दुखों से मुक्ति का मार्ग दिखाता है और आज के समय में उनके विचार और भी अधिक प्रासंगिक हैं।

कथा के दौरान श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर बुद्ध वचनों को सुनते रहे। पूरे परिसर में “बुद्धं शरणं गच्छामि” के उद्घोष से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि धम्म जागरण के दौरान प्रतिदिन दो सत्रों में प्रवचन आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में अंबेडकर जनकल्याण समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!