उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जन्म प्रमाण पत्र बनाने को लेकर प्रधान व सचिव में भिड़ंत।

एक दूसरे पर लगाया आरोप - प्रत्यारोप।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

 

बृजमनगंज विकास खंड के ग्राम सभा खड़खोड़ी में मंगलवार की दोपहर ग्राम पंचायत भवन में जन्म प्रमाण पत्र बनाने को लेकर ग्राम विकास अधिकारी सर्वेश कुमार सोनकर और ग्राम प्रधान के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। सर्वेश कुमार सोनकर ने तहरीर में बताया कि

बिना ठोस प्रमाण के जन्म प्रमाण पत्र बनाने से मना करने पर ग्राम प्रधान गुस्से में आ गए और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने लगे। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। किसी तरह जान बचाकर सर्वेश कुमार सोनकर कोल्हुई थाना पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!