LIVE TVउत्तर प्रदेशखेलदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़
पीजी कॉलेज मठ लार की छात्रा उड़ीसा जायेगी खेलने क्रिकेट
स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज मठ लार की छात्रा का चयन

स्वाभिमान जागरण देवरिया
स्वामी देवानंद पीजी महाविद्यालय मठ लार के प्राचार्य प्रो० ब्रह्मानन्द सिंह एवं प्राक्टर देवेन्द्र कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर, शारीरिक शिक्षा विभाग) ने अवगत कराया है कि महाविद्यालय की बी०ए० प्रथम वर्ष, प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-26 की छात्रा अराध्या निगम मिल्की पुत्री द्वारिका प्रसाद का चयन पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यलयीय महिला क्रिकेट में चयन हुआ है। यह टीम अपना मैच खेलने कटक (उड़ीसा) दिनांक 30-12-2025 को गोरखपुर से रवाना होगी। महाविद्यालय परिवार इनको अपनी शुभकामना देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
आप सभी को बताते चलें कि आराध्या निगम मूल रूप से बरहज क्षेत्र की भड़सारा गाँव की मूल निवासी हैं, खेलों के प्रति उनकी रुचि बचपन से रही है। इनदिनों वह बीए प्रथम की छात्रा है।



