देवरिया जिले के हर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान
थानेदारों ने हाथों में उठाया झाडू


&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&
स्वाभिमान जागरण देवरिया। उच्चाधिकारियों के आदेश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में आज दिनांक 04.01.2026 दिन रविवार को जनपदीय पुलिस द्वारा स्थानीय निकायों एवं सामाजिक संस्थाओं/आम नागरिक के साथ जनपद में प्लास्टिक सफाई अभियान आयोजित किया गया । इस अभियान में स्वयं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय द्वारा पुलिस लाइन परिसर में पुलिस लाइन बल व प्रशिक्षुओं के साथ प्रतिभाग किया गया ।सार्वजनिक स्थलों पर *प्लास्टिक सफाई अभियान* चलाने के निम्नलिखित उद्देश्य रहे-
*• स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण*
प्लास्टिक कचरा जैव निम्नीकृत कचरा नही है, अत: यह पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक होता है। इसकी सफाई करने से सार्वजनिक स्थानों को साफ़ बनाये रखने व इसके सीमित प्रयोग से पर्यावरण संरक्षण एवं उससे होने वाले प्रदूषण को कम करनें में मदद मिलेगी ।
*• जन-जागरूकता बढ़ाना*
इस अभियान से जनमानस को यह संदेश दिया गया कि प्लास्टिक का उपयोग कम करें और कचरा इधर-उधर न फेंकें साथ ही अपनी धरा को साफ-सुथरा रखने में सहभागिता अपनायें ।
*• कानून एवं नियमों का पालन सुनिश्चित करना*
इस अभियान से जनमानस को प्लास्टिक प्रतिबंध से जुड़े सरकारी नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया और उल्लंघन न करने हेतु जागरुक किया गया ।
*• सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण प्रस्तुत करना*
पुलिस व स्थानीय निकाय के जिम्मेदारों द्वारा स्वयं अभियान में भाग लेकर समाज के लिए सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया गया । इसके साथ ही सामजिक संस्थानों के जिम्मेदार लोगों व आम नागरिकों द्वारा प्रतिभाग कर जनमानस के समक्ष सहभागिता का उदाहरण भी प्रस्तुत किया गया ।
*इसके साथ ही अभियान को चलाकर सुरक्षित वातावरण अनुकूलता हेतु व स्वस्थ रहने हेतु प्लास्टिक कचरे का कम प्रयोग करने व आस-पास साफ-सफाई बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया ।*
इस अभियान के तहत समस्त थानाध्यक्षों के द्वारा स्थानीय पुलिस बल सम्मिलित कर स्थानीय निकायों व सामाजिक संस्थाओं एवं आम नागरिको के सहयोग से अपने- अपने थाना क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की गई साथ ही जागरुकता भी फैलाई गई



