ई संजीवनी कम होने पर सीएचओ को लगाई फटकार।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महाराजगंज डिप्टी सीएमओ डॉक्टर वीर विक्रम सिंह ने गुरुवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर पिपरा रसूलपुर का औचक निरीक्षण किया। वहां सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नीतू यादव द्वारा बताया गया कि जनवरी माह में 97 ई संजीवनी की गई, जिस पर फटकार लगाते हुए इ संजीवनी बढ़ाने का निर्देश दिया ।समीक्षा के दौरान यह भी बताया गया कि अप्रैल 2025 से 29 जनवरी 2026 तक, 30 वर्ष से अधिक उम्र की 3600 आबादी के सापेक्ष में 2680 लोगों को एनसीडी स्कैनिंग की गई, कम एनसीडी होने के कारण पूछने पर सीएचओ द्वारा बताया गया कि यह एक सप्ताह अवकाश पर रही इसलिए कम है।जनवरी माह में 125 के सापेक्ष में मां 97 की ई संजीवनी होने का कारण एक सप्ताह छुट्टी पर रहने के कारण कम हुआ। एनसीडी मरीजों की नियमित फॉलोअप करते रहने का भी निर्देश दिया।एएनएम रेखा के बारे में भी जानकारी लेने पर बताया गया कि वह आयुष्मान कार्ड बनाने के संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर गई हुई है।



