LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र द्वारा जनपद देवरिया का किया गया वार्षिक निरीक्षण

इंस्पेक्टर टी जे सिंह हुए सम्मानित

स्वाभिमान जागरण देवरिया। पुलिस उप महानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर  एस. चन्नप्पा द्वारा जनपद देवरिया का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कार्यक्रम के क्रम में सबसे पहले पुलिस लाइन देवरिया पहुंचकर परेड की सलामी ली गई। तत्पश्चात परेड का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए पुलिस बल की टर्नआउट, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया। पुलिस बल से बलवा मॉक ड्रिल,दंगा निरोधक उपकरणों का अभ्यास व शास्त्राभ्यास कराया गया तथा डायल 112 के वाहनों व उपकरणों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

लाइन परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं/कार्यालयों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान आरटीसी, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, स्टोर, बैरक, मेस तथा अन्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, परिसर की साफ-सफाई, पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही आवासीय सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया।

इसके बाद पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान साइबर थाना, प्रधान लिपिक शाखा, कार्यालय क्षेत्राधिकारी, आंकिक शाखा, आईजीआरएस कार्यालय, सम्मन सेल, सीटीसी सेल, एलआईयू शाखा, डीसीआरबी एवं जनशिकायत प्रकोष्ठ का क्रमवार निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। अभिलेखों के संधारण, लंबित प्रकरणों के निस्तारण एवं जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

इसके बाद देवरिया के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एवं थाना प्रभारीगण के साथ पुलिस लाइन देवरिया सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक देवरिया  संजीव सुमन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा पुलिस कार्यप्रणाली की प्रभावशीलता बढ़ाना रहा। अपराध गोष्ठी के दौरान डीआईजी महोदय ने जनपद में घटित गंभीर एवं संवेदनशील अपराधों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, चोरी, नकबजनी एवं अन्य संगीन अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। महिला अपराध एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में विशेष संवेदनशीलता बरतने तथा पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाने हेतु विवेचना की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। साइबर अपराध, एनडीपीएस एक्ट, गौ-तस्करी, अवैध शराब, जुआ एवं सट्टा जैसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए थाना स्तर पर सघन अभियान चलाने को कहा गया। डीआईजी ने अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट तथा कुर्की की कार्रवाई को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीमों का गठन कर परिणाममुखी कार्रवाई करने पर बल दिया गया। लंबित विवेचनाओं एवं न्यायालय में विचाराधीन मामलों की समीक्षा करते हुए डीआईजी महोदय ने निर्देश दिए कि विवेचनाओं को समयबद्ध एवं निष्पक्ष रूप से पूर्ण कर चार्जशीट निर्धारित समय में प्रेषित की जाए। महोदय द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । आईजीआरएस, जनसुनवाई एवं थानों पर प्राप्त प्रार्थनापत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

इस दौरान महोदय द्वारा आईजीआरएस कार्यालय के प्रभारी निरीक्षक  तेज जगन्नाथ सिंह सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारीगण को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!