मईल थाने का डीआईजी ने किया निरीक्षण
लार थाना के देवसिया गाँव को मईल में जोड़ने की मांग

रविशंकर तिवारी /स्वाभिमान जागरण मईल। गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी डॉक्टर एस चनप्पा ने गुरुवार को मईल थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पूर्व प्रतिनिधियों से बात किया और समस्याओं को सुना।
भागलपुर के पत्रकार एवं पूर्व उप ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह एवं जिला पंचायत सदस्य जनसेवक अरविंद पांडेय ने मईल थाना भवन का जीर्णोद्धार कराने और देवसिया गाँव को लार थाना से हटाकर मईल थाना से जोड़ने का मुद्दा उठाया। मंत्री प्रतिनिधि राममनोहर शर्मा ने बिहार बार्डर से शराब व पशु तस्करी रोकने की आवाज उठाई। डीआईजी ने थाना भवन, कार्यालय, भोजनालय, साइबर सेल, अपराध रजिस्टर का निरीक्षण किया। डीआईजी ने चौकीदारों को कंबल आदि वितरित किया।
उन्होंने कहा कि कानून से खेलने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पशु तस्करी, शराब तस्करी पर रोकथाम का प्रयास जारी है, गुंडा और गैंगस्टरों को जेल भेजा जा रहा है।
डीआईजी के निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन, अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, सीओ बरहज राजेश चतुर्वेदी, थानाध्यक्ष मईल इंस्पेक्टर राकेश सिंह, एसएसआई महेन्द्र यादव, सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, सुजीत कुमार, भागलपुर पुलिस चौकी इंचार्ज संतोष सिंह, सहित पुलिस के अधिकारी और महिला-पुरुष जवान मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान भागलपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप कुमार सिंह, भाजपा नेता सतीश जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विरेंद्र चौधरी, प्रधान राजेश यादव, डॉक्टर राममनोहर त्रिपाठी, ब्रज भूषण यादव, विनित उपाध्याय, गुलाब चंद यादव, ओमप्रकाश पांडेय, रामनयन मणि त्रिपाठी, गब्बर यादव, अजय पांडेय, गोविंद मिश्र, सुजीत जायसवाल, संतोष सिंह, विपिन जायसवाल, अतुल सिंह, राजन सिंह, वरुण मिश्र, रविशंकर तिवारी, शिव प्रताप कुशवाहा,भाजपा नेता शिवशंकर जायसवाल आदि उपस्थित रहे।



