LIVE TVधर्मब्रेकिंग न्यूज़

देवाश्रम मठ लार स्थित चंन्द्रेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा हेतु प्रशासन ने खोलवाया बॉक्स गेट, मुख्य गेट पर ताला बदस्तूर

इस वर्ष महाशिवरात्रि पर देवाश्रम मठ लार पर उपस्थित नहीं रहे महंत

स्वाभिमान जागरण देवरिया

जिले के लार स्थित देवाश्रम मठ लार के महंती के विवाद के बीच प्रशासन ने महा शिव रात्रि के अवसर पर पूजा के लिए चंन्द्रेश्वर महादेव मंदिर का छोटा गेट खोलवा दिया है। संस्कृत महा विद्यालय स्थित पुराने शिव मंदिर का का मुख्य गेट पूरी तरह खोल दिया गया है। आज भोर से ही श्रद्धालु दोनों मंदिरों पर जलाभिषेक व पूजा पाठ कर रहे हैं।

देवाश्रम मठ के चंन्द्रेश्वर महादेव मंदिर का मुख्य गेट पूरी तरह नहीं खोले जाने को लेकर कुछ श्रद्धालुओं ने मीडिया को अवगत कराया। मीडिया टीम मौके पर पहुंची तो वहां 112 नंबर की एक गाड़ी, चौकी कस्बा लार के प्रभारी कमलेश यादव दूसरी गाड़ी से व प्रभारी निरीक्षक लार संतोष कुमार थाने के वाहन से मौके पर मौजूद मिले। जब उन लोगों से गेट पूरी तरह नहीं खोले जाने पर सवाल किया गया तो पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मेला में आये युवक वाहन सहित अंदर न जाएँ इस लिए यह बॉक्स गेट से श्रद्धालुओं को पूजा के लिए भेजने की व्यवस्था बनाई गयी है।

उधर देवाश्रम मठ में ताला बंदी को लेकर चल रहा विवाद गहराता जा रहा है। दो महंतों के बीच अधिकार को लेकर चल रहे विवाद में जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार अलका सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं थीं। कहा जा रहा है कि महंत स्वामी भगवान गिरी ने न सिर्फ अपना अधिकार वापस ले लिया है बल्कि मठ के संचालन के लिए अपने को स्वयं स्थापित करने की बात कही है।

महंत स्वामी अभयानन्द गिरी मठ में ताला लगाकर गायब हैं। महा शिव रात्रि जैसे पर्व पर भी मठ पर उनकी अनुपस्थिति को लेकर लोग तरह तरह की बात कर रहे हैं। दोनों महंत के समर्थक कल थाने में पहुंचकर एक दूसरे पर ऊँगली उठा रहे थे। आज प्रशासन पूरी तरह मठ पर मुस्तैद रहा। श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसका ध्यान रखा जा रहा था।

इस संबंध में महंत स्वामी अभयानन्द गिरी से बात करने के लिए कई बार फोन मिलाया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया और न ही मठ पर मौजूद मिले।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!