मेहरौना बार्डर पर ट्रक चालक ने पुलिस स्टॉफ को कुचलने का किया प्रयास
ट्रक सीज, चालक का चालान

स्वाभिमान जागरण देवरिया
मनबढ़ चालकों से मेहरौना बार्डर पर चेकिंग के दौरान अक्सर नोकझोंक होती है। यूपी -बिहार बार्डर पर स्थित लार थाना के मेहरौना चौकी पर बिहार जाने वाले सभी वाहनों का एसपी के निर्देश के आधार पर चेकिंग किया जाता है। कई बार सील बंद कंटेंनर चेकिंग के लिए सील तोड़ने को लेकर बकज़क करते हैं। मंगलवार को इसी तरह चेकिंग के दौरान एक ट्रक चालक ने पुलिस के हाथ देने पर अपना वाहन नहीं रोका। पुलिस को लगा की ट्रक में कोई संदिग्ध वस्तु लोड है इसलिए चालक नहीं रोक रहा है, पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए ट्रक के आगे कांटेदार पटरा फेंक दिया इसे देख चालक ने बैक गेयर में पुलिस कर्मियों के ऊपर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस स्टॉफ ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
मंगलवार को ट्रक नंबर यूपी 36 ए टी 2105 लार की तरफ से बिहार की तरफ जा रहा था। ज़ब मेहरौना चौकी पुलिस स्टॉफ ने उसे चेक करने के लिए रुकने का इशारा किया तो चालक द्वारा ऐसी घटना की गई कि आसपास के लोग भी देखकर दंग रह गए। अंततः किसी तरह पुलिस ने चालक को दबोच लिया। चालक मोहम्मद मतीन पुत्र मोहम्मत मोबीन निवासी पुरे चांद थाना नसीराबाद जिला रायबरेली को गिरफ्तार कर ट्रक सहित थाने ले जाया गया।
इस संबंध में चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने पूछे जाने पर बताया कि ट्रक सीज कर दिया गया है। चालक का चालान किया गया।



