108 लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महाराजगंज निचलौल के भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चलाए जा रहे अवैध तस्करी अभियान के तहत संयुक्त कार्रवाई में बल समवाय झुलनीपुर सीमा चौकी शीतलापुर द्वारा सीमा सुरक्षा के तहत अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश किया गया है। प्रभारी निरीक्षक108 लीटर अवैध देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। 22 वाहिनी सशस्त्र सीमा
सामान सर्वेश कुमार यादव के अनुसार क्षेत्र में अवैध तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सीमा परविशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्राप्त सूचना मिलने के बाद सीमा स्तंभ संख्या 501 के समीप नो मैंस लैंड रेगहिया गांव के पास सशस्त्र सीमा बल एवं आबकारी विभाग के कार्मिकों द्वारा संयुक्त नाका लगाया गया था। नाका ड्यूटी के दौरान नेपाल की तरफ से भारत की ओर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बोरिया में कुछ सामान बांध कर आ रहा था। संयुक्त नाका दल द्वारा तत्परता दिखाते हुए उस व्यक्ति को घेर कर पकड़ लिया गया। मोटरसाइकिल पर बंधी बोरियों की तलाशी लेने पर 360 बोतल स्टार गोल्ड अवैध नेपाली देसी शराब तथा बाइक के साथ एक तस्कर को मौके पर पकड़ लिया गया। जिसे कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई हेतु निचलौल थाने को सुपुर्द कर दिया गया है।



