उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

डीएम की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज भारत सरकार की महत्वाकांक्षी जनगणना-2027 के अंतर्गत जिला स्तरीय जनगणनाअध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में व आयोजित हुई । बैठक में जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य को समयबद्ध,समन्वय समिति की बैठक जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि

  • यह राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया की भांति ही जनगणना को गंभीरता से पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। समस्त प्रक्रिया सीएमएम पोर्टल के माध्यम से संचालित होगी। लखनऊ से नामित जनपद प्रभारी अम्बिका मौर्य ने प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि चार्ज अधिकारी, प्रगणक व सुपरवाइजर को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। 7 मई से 21 मई 2026 तक स्व-गणना अवधि रहेगी, जबकि 22 मई से स्थलीय सत्यापन प्रारंभ होगा। बैठक में सीडीओ, एडीएम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!