सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राम बक्स शान्ति देवी मॉडर्न चिल्ड्रेन स्कूल में छात्र छात्राएं हुए पुरस्कृत।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।
बृजमनगंज नगर पंचायत में स्थित राम बक्स शान्ति देवी मॉडर्न चिल्ड्रेन स्कूल के लिए खुशी और गर्व का पल आज रहा, जब विद्यालय द्वारा आयोजित सामान्य प्रतियोगिता परीक्षा में विद्यालय के छात्रों एवं छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय में मुख्य अतिथि बृजमनगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 9 के सभासद प्रतिनिधि प्रदुम्न सिंह कुमार रहे। पुरस्कार वितरण के दौरान मुख्य अतिथि ने बच्चों को परीक्षाओं में प्रतिभाग़ करने और पुरस्कार जीतने पर उन्हें बहुत बधाई दिया और कहा की आप की सफलताओं का प्रथम सोपान इन्हीं प्रतियोगिता परीक्षाओं से शुरू होता है। यदि आप इसी तरह प्रतियोगी परीक्षाओं एवं स्कूली परीक्षाओं में सफलता अर्जित करते रहेंगे तो एक न एक दिन आपका नाम, आपके विद्यालय का नाम एवं क्षेत्र का नाम आपके द्वारा होगा ।अवश्य आप अपने जीवन में अच्छी सफलता अर्जित करेंगे। अंत में उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के होनहार बच्चों ने मुख्य अतिथि से पुरस्कार पाकर बहुत प्रसन्न हुए। प्रतियोगिता तीन ग्रुप में बांटा गया था।ग्रुप ए में प्रिया गुप्ता प्रथम, विराज यादव द्वितीय, आशा सोनी एवं अजीत विश्वकर्मा तृतीय, ग्रुप बी में दृष्टि गुप्ता प्रथम, सुधा और सत्या द्वितीय, अंशिका और विष्णु तृतीय और ग्रुप सी में शिवम् कुमार प्रथम, मंगेश गुप्ता द्वितीय, फैय्याज अहमद और आशीष प्रजापति तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इसके अलावा मुख्य अतिथि ने विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को भी अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य सुबाष चन्द् यादव एवं उप प्रधानाचार्य दयानंद मिश्र ने मुख्य एवं अतिथियो का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र दे कर स्वागत किया और बच्चियों के द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागतगान भी किया गया। प्रधानाचार्य ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और बच्चों से भविष्य में और अधिक परिश्रम करके बड़ी उपलब्धि प्राप्त करने लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक ओम प्रकाश यादव,सिंधु गुप्ता,संत कुमार राय,अफजल अहमद,पूनम चौरसिया, सुनीता जायसवाल, सबीना,ममता मोर्य, महबूब आलम,शैलेश कुमार, रामकमल मौर्य,आकाश कुमार यादव, दुर्गेश कुमार मौर्य,आकाश कुमार चौरसिया,दुर्गेश कुमार यादव सहित विद्यालय की सभी छात्र छात्राए उपस्थित रहे।



