अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

विवाहिता ने पुलिस महानिरीक्षक को तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार।

मायके वाले सुनकर बहन के घर पहुंचे और बहन की लहुलुहान हालत देख कर घर वालों से पूछते इस से पहले उक्त लोगों ने दो भाइयों को मार-पीट कर किया गंभीर।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंहपुर थरौली निवासिनी हकीकुननिशा पत्नी मुजाहिद आलम की शादी 5 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। वैवाहिक जीवन कुछ दिन ठीक रहा, इस के बाद पीड़िता के देवर जहरुददीन पुत्र किस्मत अली,सास राफिया, ससुर किस्मत अली,ननदें, पांचों लोग मिलकर हम प्रार्थनी को बेवजह गाली-गलौज देते हुए मारते पीटते थे और प्रताड़ित करते थे पुलिस महानिरीक्षक को दिए तहरीर में आगे लिखा है कि हमारे पति मुजाहिद आलम विरोध करते थे तो उनको भी गाली-गलौज करते हुए मारते पीटते थे।हम प्रार्थनी उपरोक्त लोगों का अत्याचार सहन कर अपने पति के साथ जीवन यापन करती थी। दिनांक 13/3/26 को उपरोक्त लोग हम को बेवजह गाली-गलौज करने लगे मना करने पर प्रार्थनीय को लात घूसों मुक्का, लाठी डंडे व धारदार हथियार मारने पीटने लगे प्रार्थनी को सिर,कमर,सीना व अंदरुनी चोटें आने व सर को फट जाने से बेहोश हो गई, सूचना पाकर मायके ग्राम परसा पाण्डेय छोटका टोला थाना पुरन्दरपुर से हमारे भाई इकरार अली व सहजाद अली रात्रि 8 बजे हम प्रार्थनी के ससुराल पहुंचे, पहुंचते ही उपरोक्त लोग भाइयों को गाली-गलौज करने लगे विरोध करने पर लाठी डंडे व धारदार हथियार से दौड़ा दौड़ा कर मारने लगे जिससे हमारे भाई को सर सीना व पैर में गंभीर चोटें आई हैं,भाई का सर फट जाने के वजह से बेहोश हो गए मौके पर पुलिस व एंबुलेंस पहुंच कर हम लोगों को सीएचसी लक्ष्मीपुर ले गए चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख कर जिला हास्पिटैल महराजगंज रेफर कर दिए, जिला चिकित्सालय पर चिकित्सकों नाजुक हालत देख कर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिए और इलाज चलने लगा भाई इकरार अली की हालत सुधार न होते देख दिनांक 14/3/26 को स्वास्तिक मैरीगोल्ड हास्पिटल डा०संजय जायसवाल के वहां भर्ती कराया गया अब भी दाहिना हाथ व पैर किम नहीं कर रहा है,भाई जिंदगी व मौत से जूझ रहा है।थाने पर प्रार्थना पत्र दिया हम लोग जो बताए वह प्रार्थना पत्र में नहीं लिखा गया। हमारे ससुराल के लोग आज भी धमकी दे रहे हैं जबकि मारने पीटने का वीडियो मौजूद है। पीड़िता ने पुलिस महानिरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने कहा कि तहरीर मिली थी विधिक कार्यवाई की गई है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!