
अराजक तत्वों ने कम्पोजिट विद्यालय में किया तोड़फोड़ ।
————————
स्वाभिमान जागरण मईल देवरिया
प्रधानाध्यापक ने लगाई कार्रवाई की गुहार ।
मईल ।थाना क्षेत्र के एक गांव के कम्पोजिट विद्यालय में अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ करते हुए आरओ वाटर प्यूरीफायर ,टोटी,पानी सप्लाई का पाइप तोड़ दिया ।क्षेत्र के पिपरा गांव में स्थित कम्पोजिट विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक रीता मिश्रा ने मईल पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पिपरा मिश्र गांव के विद्यालय में कार्यरत हैं ।सोमवार के दिन वह विद्यालय पहुँची तो विद्यालय के शौचालय का दरवाजा,पानी सप्लाई की पाइप, टोटियां,आरओ प्यूरीफायर की टोटी क्षतिग्रस्त था ।बिजली का तार भी टूटा व कुछ हिस्सा गायब था ।तोड़फोड़ की सूचना डायल 112 पर दी गई ।मौके पर पहुँची डायल 112 ने जांच किया ।प्रधानाध्यापक ने मईल पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है ।इस बाबत प्रभारी निरीक्षक मईल सन्तोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है ।जांच की जा रही है ।



