उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बर्ड फ्लू को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज नेपाल के कुछ हिस्सों में बर्ड फ्लू के मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट पशु समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि महराजगंज जनपद में अब तक बर्ड फ्लू की स्थिति न के बराबर है और आसपास के जिलों में भी स्थिति सामान्य है। हालांकि नेपाल के छापा और मोरंग में संक्रमण के मामले मिले हैं, जबकि सीमावर्ती जिलों नवलपरासी व रूपनदेही में स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि कुक्कुट पालकों से लगातार संपर्क किया जा रहा है तथा तहसील स्तर पर चार-चार त्वरित कार्यवाही दल (आरआरटी) गठित किए गए हैं। साथ ही जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम (नं. 8765957965) स्थापित किया गया है, जो सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक सक्रिय रहेगा। डीएम ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सैंपलिंग बढ़ाने, पीपीई किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने और विभागों के बीच त्वरित सूचना आदान-प्रदान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू के लक्षणों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि किसी भी स्थिति में समय रहते नियंत्रण किया जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!