अवैध गांजे की खेती करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांदा अवैध गांजे की खेती करने वाले अभियुक्त को थाना कमासिन पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने का कार्य किया गया। वहीं अभियुक्त के कब्जे से 8.1 किलोग्राम अवैध हरा गांजा बरामद किया गया साथ ही यह जानकारी भी प्राप्त हुई कि अभियुक्त अपने घर के अन्दर बाड़े में अवैध गांजे की खेती भी करता था।
पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 30.12.2023 को थाना कमासिन पुलिस द्वारा अवैध गांजे की खेती करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब हो कि थाना कमासिन पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम साड़ा सानी में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर के बाड़े में अवैध रुप से गांजे की खेती की जा रही है। सूचना पर पुलिस द्वारा छापेमारी कर कार्यवाही की गई जिसके अंतर्गत एक अभियुक्त को ग्राम साड़ा सानी से गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से अभियुक्त के कब्जे से 8.1 किलोग्राम अवैध हरा गांजा भी बरामद हुआ है।
बरामदगी में 8.1 किलोग्राम अवैध हरा गांजा प्राप्त हुआ तथा अभियुक्त की पहचान की जानकारी में मिला कि अभियुक्त का नाम प्रताप सिंह उर्फ भानू प्रताप पुत्र देवराज सिंह निवासी साड़ा सानी थाना कमासिन जनपद बांदा है। वहीं गिरफ्तारी करने वाली टीम में, उ० नि० नरेन्द्र कुमार, कां0 अनुज, म0कां0 अनामिका सिंह रही।