महिला ने की आत्महत्या! कल कहा-हार्ट अटैक, आज दो बजे दी जानी थी मिट्टी, अब पड़ गयी तहरीर
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम में भेजा

स्वाभिमान जागरण देवरिया। लार थाना के गढ़वा ख़ास गाँव में एक मुस्लिम महिला की मौत शुक्रवार की रात गृह कलह में फांसी लगाने के चलते हो गयी। शनिवार को दो बजे महिला को मिट्टी दिया जाना था। कल रात यह कहा गया कि महिला की मृत्यु हार्ट अटैक के चलते हुई है। आज उसके पति ने पुलिस को तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध करते हुए कहा कि उसने आत्महत्या कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया।
लार थाना क्षेत्र के चुरिया गाँव का एक मुस्लिम परिवार गढ़वा ख़ास में मकान बनवा कर रहता है। पचास वर्षीया खैरुनिशा पत्नी तैयब अंसारी कल रात गृह कलह के चलते गढ़वा स्थित अपने घर में फांसी लगा कर जान दे दी। परिजनों ने गाँव वालों से बताया कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है, शनिवार को दो बजे कब्रिस्तान में मिट्टी दी जायेगी। लेकिन जब मिट्टी देने का समय आया तो परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को तहरीर दे दिए। पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया।
इस संबंध में चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने पूछने पर बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।



