उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनी सबकी फरियाद।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज के फरेंदा तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी संतोष कुमार के शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक – शक्ति मोहन अवस्थी ने आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से को संबंधित कुल 140 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें राजस्व, पेयजल, सड़क और शिक्षा से से जुड़े मामले प्रमुख रहें। आदर्श नगर पंचायत आनन्दनगर के निवासी ई. संजय कुमार यादव एवं महेश कुमार खेतान ने वर्षों से नगर में जलापूर्ति को ठप होने की शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि पेयजल संकट गहराता जा रहा है, जिससे लोगों को मजबूरी में बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। नगर पंचायत के अविनाश त्रिपाठी निवासी मथुरा नगर चकमार्ग पर पक्की सड़क निर्माण की मांग की। इसके अलावा राजस्व से जुड़े मामलों में शिकायतें दर्ज कराई गई। डीएम ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर 10 मामलों का तत्काल निस्तारण कराया, जबकि शेष 130 प्रकरणों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश के साथ सौंप दिया। इस दौरान सीएमओ श्रीकांत शुक्ल, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, एसडीएम फरेंदा शैलेंद्र गौतम, सीओ अनिरुद्ध कुमार, कोतवाल योगेंद्र कुमार राय, पुरंदर पुर थाना प्रभारी मनोज कुमार राय एवं बृजमनगंज थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!