अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी व तोड़फोड़
अंदर बैठकर पी गयी है शराब, टूटे मिले सीसीटीवी सेट


स्वाभिमान जागरण देवरिया। बीती रात नगर पंचायत लार के पिपरा में राम जानकी मार्ग से सटे उत्तरी पटरी पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला तोड़कर अराजक तत्वों ने अंदर घुसकर शराब पी तथा सीसीटीवी कैमरे के इन्सुमेंट उखाड़ ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर पुलिस को सूचना दी गयी कि दो दिन के बिक्री के पैसे चोर ले गए हैं। सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की वीडियो ग्राफ़ी कराई। मामले की छानबीन की जा रही है।

गोरखपुर के कैलाश पति पांडेय की अंग्रेजी शराब की एक दुकान लार कस्बा के पिपरा चौराहा पेट्रोल पम्प के ठीक सामने है। दुकान पर लार कस्बा के ही एक व्यक्ति सेल्स मैन का काम करते हैं। बीती रात दुकान का ताला तोड़कर कुछ अराजक तत्व दुकान ने तोड़फोड़ व चोरी किए हैं। कहा जा रहा है कि शराब बिक्री के लाखों रूपये दुकान में ही थे जो गायब हैं। शुक्रवार को सुबह जब दुकान का काम देख रहे व्यक्ति को ताला टूटने की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
कस्बा लार चौकी प्रभारी कमलेश यादव पुलिसबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पूरे दुकान की विडिओग्राफी कराई गयी। दुकान के अंदर ही बैठ कर शराब पी गयी है जिसकी खाली बोतले स्वयं गवाही दे रही हैं। दुकान में पेटियों में और रेक पर शराब करीने से सजी मिली। कुछ बोतले नहीं हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि दुकान में लगे सीसीटीवी के उपकरण सेट उखाड़ कर अराजकतत्त्व लेते गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
इस संबंध में चौकी प्रभारी कमलेश यादव ने कहा कि बहुत जल्द ही घटना का पर्दाफाश होगा। पूरे घटनाक्रम की स्टोरी जुटाई जा रही है। दुकान में शराब मौजूद है, कितनी गायब है? इसका रिकार्ड तैयार किया जा रहा है।



