LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

देसी शराब की दुकान पर बाईक बदली

दूसरे जिले की मोटर सायकिल लावारिस मिली

स्वाभिमान जागरण देवरिया। रविवार को लार थाना क्षेत्र के धमउली में स्थित शराब की दुकान पर एक बाईक बदल जाने की खबर है। इसे भूल कहें या सोची समझी चाल, जिसमें बाग़पत जिले की मोटर साईकिल रख कर देवरिया की बाईक उठा ली गयी है। देवरिया वाली बाईक के स्वामी अपने बाईक नहीं मिलने पर वहाँ लावारिस हाल में पड़ी बाईक अपने साथ ले गए। उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस को देते हुए अपनी बाईक वापस दिलाने की मांग की है।

लार थाना क्षेत्र के जमसडा निवासी भीम पुत्र राज नारायण ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि हम रविवार को अपनी बाईक यूपी 52 ए एफ 4059 से धमउली शराब की दुकान पर शराब खरीदने गए थे। हमारी बाईक कोई उठा ले गया और उसकी जगह एक दूसरी बाईक यूपी 17 एच 5191 को छोड़ गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!