छुरेबाजी के आरोपी 6 बाल अपचारी गिरफ्तार
लार के खीरी मुहल्ला में कबीर पर हुआ था जानलेवा हमला

स्वाभिमान जागरण देवरिया। लार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 120/2026 धारा 109(1), 191(2),191(3), 115(2),351(3) बीएनएस से संबंधित 06 बाल अपचारी को आज मठ मैदान/स्कूल के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार एक बाल अपचारी के पास से घटना में प्रयुक्त एक चाकू की बरामदगी की गयी है। चाकू बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
कल थाना लार पर समसुदीन अंसारी निवासी मठवार्ड (खीरी मोहल्ला) थाना लार जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि वादी के पुत्र को उपरोक्त अभियुक्तगण द्वारा जान से मारने के नियत से हमला कर लात घुसा व चाकू से बुरी तरह मारा पीटा गया जिससे वादी के पुत्र को काफी गंभीर चोटें आयीं है, जिसके संबंध में थाना लार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 120/2026 धारा 109(1), 191(2),191(3), 115(2),351(3) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1.उ0नि0 कमलेश कुमार यादव थाना लार जनपद देवरिया
2.हे0का0 नागेन्द्र कुमार थाना लार जनपद देवरिया
3.का0 विपुल गिरी थाना लार जनपद देवरिया
4.का0 अक्षय पाल थाना लार जनपद देवरिया
5.का0 मंजीत खरवार थाना लार जनपद देवरिया ।



