हत्या के प्रयास का अभियुक्त गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण देवरिया। लार पुलिस ने मंगलवार को हत्या के प्रयास के मामले के आरोपी को कस्बा के हाईड्रील तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के विरुद्ध थाना लार पुलिस द्वारा दिनांक 07.04.2025 को थाना लार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-94/2026 धारा 109(1), 191(2), 191(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज था। अभियुक्त गुड्डू प्रसाद पुत्र रमाकान्त प्रसाद निवासी डुमरी थाना लार जनपद देवरिया उम्र करीब 20 वर्ष को आज दिनांक 28.04.2026 को हाइड्रिल तिराहे के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 07.04.2026 को थाना लार पर वादिनी श्रीमती स्नेहा देवी निवासी डुमरी थाना लार जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 06.04.2026 की शाम में वादिनी के पति दो लोगों के साथ ब्रम्हभोज में खाना खाने जा रहे थे, उसी दौरान पुरानी रंजीश को लेकर उपरोक्त अभियुक्त द्वारा कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से वादिनी के पति पर हमला कर दिया गया, जिससे वादिनी के पति काफी घायल हो गए, जिसके संबंध में थाना लार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-94/2026 धारा 109(1), 191(2), 191(3) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है।
अवगत कराना है कि थाना लार पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में नामजद 04 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः 1.चन्दन पुत्र जय प्रकाश प्रसाद निवासी डुमरी थाना लार जनपद देवरिया, 2.शनि पुत्र जय प्रकाश प्रसाद निवासी डुमरी थाना लार जनपद देवरिया व 3.डेविड पुत्र जंगी लाल निवासी डुमरी थाना लार जनपद देवरिया को दिनांक 08.04.2026 को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा विक्रांत पुत्र जय प्रकाश प्रसाद निवासी डुमरी को दिनांक 17.04.2026 को गिरफ्तार किया जा चुका था।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश सिंह थाना लार जनपद देवरिया
2.उ0नि0 कमलेश कुमार यादव थाना लार जनपद देवरिया
3.हे0का0 राकेश कुमार यादव थाना लार जनपद देवरिया
4.रि0का0 अभिषेक कुमार थाना लार जनपद देवरिया ।



