दहेज हत्या के मामले में सास ससुर और पति को जेल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज।
दहेज हत्या की आरोपियों को पुरंदरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कर महा बुजुर्ग में एक विवाहिता की सोमवार को देर रात मृत्यु हो गई थी मृतक की मां ने तुरंत पर थाने पर तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल के पक्ष के लोगों को नाम जड़ बनाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया इसमें पति ससुर और सास को पुलिस ने जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार पुरंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करमहवा बुजुर्ग निवासी विजय शंकर की पत्नी करिश्मा को सोमवार की रात्रि 8:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । चिकित्सकों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकार फरेंदा ने रात 11:00 बजे गांव में जाकर जांच किया। इस दौरान पुलिस ने पति सास ससुर को हिरासत में ले लिया और विधि कार्रवाई करते हुए उत्तर आरोपियों को जेल भेज दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पुरंदरपुर मनोज कुमार राय ने कहा कि विधिक कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपियों को माननीय न्यायालय भेज दिया गया।


