हाइवे पर अंडर पास की मांग को लेकर चला ढ़ाई घंटे धरना
नायब तहसीलदार गोपाल जी को प्रदर्शकारियों ने सौंपा ज्ञापन

स्वाभिमान जागरण देवरिया।
हाइवे पर अंडर पास के लिए सड़क पर प्रदर्शन
दोपहर 12 बजे तक नहीं पहुंचा कोई अधिकारी
दोपहर 12.40 मौके पर पहुंच कर नायब तहसीलदार गोपाल जी ने लिया ज्ञापन
लार थाना क्षेत्र के सुतावर में सुबह दस बजे से राम जानकी मार्ग पर ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं। इनकी मांग है कि रामजानकी हाइवे पर सुतावर -कौसड मार्ग जहाँ क्रास हो रहा है वहा अंडर पास बनाया जाय ।
दो घंटे से लोग सड़क के किनारे पटरी प्रदर्शन किए।इस प्रदर्शन की लिखित सूचना सलेमपुर एसडीएम को दी गयी थी।यह प्रदर्शन सपा नेता राम नारायण यादव के नेतृत्व में हो रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि सुतावर से कौसड जाने वाली सड़क को हाइवे बनने से बंद किया जा रहा है. इस चलते कई गावों का रास्ता बंद हो रहा है। हाइवे के नीचे अंडर पास बन जाय तो लोगों को आवगमन की सुविधा होगी
नायब तहसीलदार गोपाल जी के पहुंचने के पूर्व तीन लेखपाल धरना स्थल पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी लिए और उच्च अधिकारियों को वस्तु स्थिति से अवगत कराये। दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद नायब तहसीलदार गोपाल जी मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लेकर धरना समाप्त कराये।



