LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मुकुट व नथिया बरामद नहीं, पुलिस ने किया घटना का पर्दाफाश

"बरडीहा वाली माई"मंदिर से चोरी की घटना में एक को पुलिस ने भेजा जेल

स्वाभिमान जागरण देवरिया। लार थाना क्षेत्र के बरडीहा दलपत गाँव स्थित “बरडीहा वाली माई मंदिर” में गत 10 मई को हुए चोरी की घटना का लार पुलिस ने छह दिन बाद खुलासा कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाँव के ही एक व्यक्ति को आज जेल भेज दिया।

लार थाना क्षेत्र के बरडीहा दलपत देवी मंदिर मंदिर में गत दस मई की रात अज्ञात चोर द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर देवी का मुकुट, नथिया तथा दान पात्र से रूपये चुरा लिए गए थे। इस मामले में गाँव के रणवीर प्रताप सिंह पुत्र स्व० विजय बहादुर सिंह निवासी बरडीहा दलपत थाना लार जनपद देवरिया ने केस दर्ज कराया था।

चोरी के पूर्व माता जी की तश्वीर

घटना के पर्दाफाश में लगी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर्मवीर सिंह उर्फ़ विकास सिंह को आज गाँव से गिरफ्तार करने का दावा किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त शाल, गमछा, एक झोले से (01 राड, 01 हथौड़ी, 01 नुकीली वरछी) व चोरी के कुल 13,150/- रुपये बरामद करते हुए आज जेल भेज दिया।

इस संबंध में सलेमपुर के पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार का व्यक्तब्य सुनिए…

मंदिर में चोरी के मामले पंजीकृत मु0अ0सं0-136/2026 धारा 305 (a), 331 (4) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त कर्मबीर उर्फ विकास सिंह पुत्र राजनरायन सिंह निवासी ग्राम बरडीहा दलपत थाना लार को आज जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!