LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

बनकटा पुलिस ने स्कार्पियो से पकड़ी शराब

बिहार पार होने से पहले ही पुलिस ने धर दबोचा

शराब तस्करों पर लगातार हो रहा प्रहार

कल लार तो आज बनकटा पुलिस का जलवा बरकरार

 

स्वाभिमान जागरण देवरिया। थाना बनकटा पुलिस द्वारा एक महिन्द्रा स्कार्पियो से 55 पेटी (495 लीटर) अवैध देशी शराब ब्रान्ड बंटी बबली (अनुमानित कीमत लगभग 1,30,000/- रुपये) किया गया बरामद । पुलिस अधीक्षक देविरया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस द्वारा आज दिनांक 17.05.2026 को संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अघांव में स्थित मुर्गी फार्म के पास से बिहार ले जायी जा रही एक महिन्द्रा स्कार्पियो संख्या BR 31 PA 7000 से 55 पेटी अवैध देशी शराब बंटी बबली प्रत्येक पाउच 200 ml कुल 2475 पाउच (कुल 495 लीटर) बरामद किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-121/2026 धारा 60,72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामदगी का विवरण 1. 55 पेटी अवैध देशी शराब बंटी बबली प्रत्येक पाउच 200 ml कुल 2475 पाउच (कुल 495 लीटर) 2. एक महिन्द्रा स्कार्पियों संख्या BR 31 PA 7000 1 बरामद शराब की कुल अनुमानित कीमत करीब 1,30,000/- रुपयेो गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1. थानाध्यक्ष श्री दिनेश कुमार थाना बनकटा जनपद देवरिया 2.उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र कुमार थाना बनकटा जनपद देवरिया 3. का0 विकास यादव थाना बनकटा जनपद देवरिया 4. रि0का0 शमशेर थाना बनकटा जनपद देवरिया 5. रि0म0का0 नीलम यादव थानान बनकटा जनपद देवरिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!