अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

320 किलो कद्दू बीज बरामद ,एक व्यक्ति भी गिरफ्तार।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज झुलनीपुर, 22 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भारत नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 320 किलो कद्दू के बीज जप्त किया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है यह कार्रवाई संमवाय झुलनीपुर की सीमा चौकी शीतलापुर की टीम ने की, एसएसबी टीम ने दो साइकिलों के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, बरामद सामान को आवश्यक कार्रवाई के बाद सीमा शुल्क कार्यालय निचलौल को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार कुछ लोग नेपाल से भारत की ओर अवैध सामान लाने की फिराक में थे, इस सूचना के आधार पर सीमा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक (सा) धनवीर सिंह रावत के नेतृत्व में एक विशेष नाका टीम गठित की गई। टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 502 के पास शीतलापुर क्षेत्र में घेराबंदी की, कुछ समय के बाद नेपाल की ओर से एक व्यक्ति साइकिल पर सफेद बोरे लेकर भारत की तरफ आता दिखाई दिया। जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसकी साइकिल की जांच के दौरान चार भरी बोरियां मिले, जबकि पास के केला बागान की तलाशी में एक अन्य साइकिल पर चारऔर बोरे बरामद हुए कुल आठ बोरी कद्दू के बीज बरामद हुए। जिनका कुल वजन 320 किलोग्राम बताया गया है। इसके साथ ही दो साइकिल भी जप्त की गई है। पकड़े गए युवक की पहचान अनूप साहनी (23) निवासी गांव इटहिया थाना ठूठीबारी के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि यह माल नेपाल के नवल परासी जिले के हरखपुरा गांव से भारत ला रहा था। उसने यह भी बताया कि बरामद कद्दू के बीच का मालिक इटहिया निवासी अमरुल्ला है। सूत्रों के अनुसार कद्दू का बीज सूडान से नेपाल लाया जाता है और फिर तस्करी के जरिए भारत पहुंच जाता है। जहां इसे ड्राई फ्रूट के रूप में विभिन्न शहरो में बेचा जाता है। समवाय प्रभारी झूलनीपुर निरीक्षक अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए एसएसबी लगातार सतर्कता के साथ अभियान चला रही है। सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर बनी हुई है और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। इस मौके पर आरक्षित मुकेश सिंह, मनोज यादव, अवधेश चौधरी, अमृत मिंज शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!