चित्रकूट
चित्रकूट में आज गरजेंगे राकेश टिकैत, कर्वी मंडी में ‘अन्नदाता हुंकार महापंचायत

चित्रकूट। जिले में आज किसान आंदोलन की बड़ी हलचल देखने को मिलेगी। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश सिंह टिकैत के नेतृत्व में नवीन गल्ला मंडी, कर्वी में ‘अन्नदाता हुंकार महापंचायत’ का आयोजन किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महापंचायत में चौधरी राकेश टिकैत मुख्य अतिथि के रूप में किसानों को संबोधित करेंगे। महापंचायत का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के किसानों की खाद की किल्लत, फसल बीमा, समर्थन मूल्य और मंडी की अव्यवस्थाओं को लेकर आवाज बुलंद करना है।
भाकियू के पदाधिकारियों ने जिले के समस्त किसानों से जय जवान, जय किसान और जय संविधान के नारों के साथ अधिक से अधिक संख्या में नवीन गल्ला मंडी, कर्वी पहुंचने की अपील की है।


